फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विद्युत लाइन टूट कर गिरी, 15 बीघा गेहूं की फसल व भूसा जला

Fri, 19 Apr 2024 01:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेत में कंबाइन मशीन चल रही थी। 15 बीघा गेहूं निकल चुका था, तभी अचानक विद्युत लाइन का तार टूट कर खड़ी फसल पर गिर गया। जिससे आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
जली फसल का निरीक्षण करते राजस्व निरीक्षक मनीष शर्मा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

18 अप्रैल को गांव भवीगढ़ में विद्युत की लाइन का तार टूट कर खेत में गिरने से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिससे दस बीघा गेहूं की फसल व 15 बीघा का भूसा जल गया।

विज्ञापन


गांव निवासी हरिराज सिंह ने अपने दो साझीदार आमोद कुमार व सुभाष के साथ 55 बीघा खेती पट्टे पर लेकर गेहूं की फसल लगाई थी। 18 अप्रैल शाम खेत में कंबाइन मशीन चल रही थी। 15 बीघा गेहूं निकल चुका था, तभी अचानक विद्युत लाइन का तार टूट कर खड़ी फसल पर गिर गया। जिससे आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें