चालू वित्तीय वर्ष में कक्षा छह और नौ में 280 विद्यार्थियों का प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया गया है। यह छात्र-छात्राएं अलीगढ़ के साथ ही एटा, कासगंज एवं हाथरस के रहने वाले हैं। प्रथम शैक्षणिक सत्र में 80 छात्र-छात्राएं पहले से ही आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय के द्वितीय सत्र का 12 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक जयवीर सिंह ने कक्षा में उत्कृष्ट आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष में कक्षा छह और नौ में 280 विद्यार्थियों का प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया गया है। यह छात्र-छात्राएं अलीगढ़ के साथ ही एटा, कासगंज एवं हाथरस के रहने वाले हैं। प्रथम शैक्षणिक सत्र में 80 छात्र-छात्राएं पहले से ही आधुनिक शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अटल आवासीय विद्यालय में रहने खाने के साथ-साथ पठन-पाठन सामग्री, स्कूल ड्रेस भी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है।
वर्चुअल शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं विभाग व श्रमिक कल्याण बोर्ड को बधाई दी। बरौली विधायक जयवीर सिंह ने कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, डीपीआरओ धनंजय जायसवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी समेत अन्य अधिकारी व पार्टी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।