कोतवाली के गांव ईसेपुर में लाइनमैन बिजली ठीक करने गया तो विवाद के चलते तीन नामजदों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। उमेश कुमार पुत्र सूरजपाल अगसौली के बिजलीघर पर लाइनमैन है। बुधवार रात में गांव ईशेपुर में विद्युत लाइन ठीक करने के लिए गया था। आरोप है कि गांव निवासी अरविंद, रामपाल, अनिल ने उससे गालियां देते हुए मारपीट की। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।