शहर के चामड़ गेट के निकट लाल वाला पेंच स्थित एक कालोनी में स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण कार्य की शिकायत पर एसडीएस सदर नीरज शर्मा व जेई विनियमित क्षेत्र अतुल शर्मा ने मौका मुआयना किया। एसडीएम ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। इस कालोनी में कुल तीन पार्टनर हैं, जिसमें एक के द्वारा ही नक्शा पास कराया गया है। उन्हें पूरा नक्शा पास कराए जाने के लिए कहा गया है।