फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: होली खेलने को पानी लेने गई, घर के नल में उतरा करंट, बालिका की मौत

Sat, 15 Mar 2025 06:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रियांशी होली खेलने के दौरान पानी भरने के लिए नल के पास पहुंच गई। इसी दौरान नल में अचानक करंट उतर आया और बालिका उसमें चिपक कर बुरी तरह से घायल हो गई। बालिका को नल से चिपका देख परिवार के लोगों की चीख निकल गई।
विज्ञापन
रियांशी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गोंडा ब्लॉक के गांव रुदायन उर्फ तारापुर निवासी एक परिवार की होली की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब एक बालिका घर के नल में उतरे करंट की चपेट में आ गई। आनन-फानन बालिका को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रुदायन उर्फ तारापुर निवासी प्रमोद कुमार की गांव में आटा चक्की है। 14 मार्च को होली होने के कारण परिवार के सभी लोग एकत्रित थे। बच्चे-बड़े सभी होली में व्यस्त थे। प्रमोद के घर के अंदर नल लगा है, जिसमें मोटर लगी हुई है। दोपहर करीब 12 बजे प्रमोद की पुत्री रियांशी (9) होली खेलने के दौरान पानी भरने के लिए नल के पास पहुंच गई। इसी दौरान नल में अचानक करंट उतर आया और बालिका उसमें चिपक कर बुरी तरह से घायल हो गई। 

बालिका को नल से चिपका देख परिवार के लोगों की चीख निकल गई। परिजनों ने बिजली बंद कर उसे करंट से दूर किया। उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सक के पास लेकर भागे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत से परिवार में मातम छा गया और दूसरे बच्चे भी सहम गए। शाम को परिवार ने बालिका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रियांशी तीन भाई-बहनों के बीच दूसरे नंबर की बेटी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें