फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला इंपैक्ट: रेलवे के आरक्षण केंद्र से हटे चुनावी पोस्टर, डीआरएम ने भी जताई थी नाराजगी

Mon, 02 Dec 2024 10:40 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अमर उजाला ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लगे चुनावी पोस्टर के बारे में एक खबर प्रकाशित की। जिसके बाद आरक्षण केंद्र से सभी चुनावी पोस्टर हटा दिए गए।
विज्ञापन
स्टेशन के आरक्षण केंद्र से हटाए गए चुनावी पोस्टर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीआरएम के आदेश के बाद रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर लगे चुनावी पोस्टर रविवार को हटा लिए गए। अमर उजाला ने 1 दिसंबर के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद वहां से पोस्टर हटाए गए।

विज्ञापन


दरअसल, रेलवे कर्मचारियों की यूनियन की मान्यता को लेकर तीन मंडलों का चुनाव पूरे 11 वर्ष बाद होने जा रहा है। चुनाव को लेकर कई यूनियनों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रचार के लिए जगह जगह पोस्टर लगाए गए हैं। स्टेशन पर लगे पोस्टर पर डीआरएम द्वारा नाराजगी जाहिर की गई। फिर भी यह चुनावी पोस्टर अलीगढ़ जंक्शन के आरक्षण केंद्र पर लगे रहे। 

अमर उजाला में खबर छपने के बाद सभी पोस्टर हटा दिए गए। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि पोस्टर हटा कर आरक्षण केंद्र को पूर्ववत कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें