पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में टप्पल, खैर एवं चंडौस ब्लाक के जिला पंचायत के 12 तो क्षेत्र पंचायत के 293 वार्डो में जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिये शनिवार आज सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 420858 मतदाता भाग लेंगे। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये तीनों ब्लाकों को छह जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है। जिला पंचायत में 107 तो बीडीसी के 1508 प्रत्याशियों के मध्य जोरदार टक्कर होने की उम्मींद है। प्रशासन ने अति संवेदनशील प्लस छह केंद्रों के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है। जबकि वीडियोग्राफी के लिये 46 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। तीनों ब्लाकों इसके लिये पोलिंग पार्टियां शुक्रवार सुबह रवाना हो गई।