घटनास्थल व घेर चंद्रवती के घर से महज 50 मीटर है। तीन शादीशुदा बेटों में सबसे बड़ा राकेश, दूसरा रामसहाय व तीसरा अजय है। दो विवाहित बेटियां विमलेश और पिंकी हैं। अजय के अनुसार घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर पर ही थे। उनके घर से घेर और घटनास्थल करीब 50 मीटर दूरी पर है। वहां आसपास अन्य ग्रामीणों के घर व घेर भी बने हैं। मगर किसी ने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी। न किसी को काफी देर तक पता चला कि महिला लहूलुहान पड़ी है। पड़ोसी की सूचना पर जब परिजन पहुंचे तो शुरुआत में उन्होंने माना कि किसी तरह गिरकर सिर में चोट लगने से बेहोश हेा गई हैं। इस पर आनन फानन अस्पताल लेकर गए। बाद में हत्या उजागर होने पर अज्ञात लोगों पर अज्ञात कारणों से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, पोस्टमार्टम में भी सिर में गोली लगने व ब्रेन में गंभीर चोट आने से मृत्यु होना उजागर हुआ है।
अब तक जमीनी सहित दो विवाद आए सामने
सीओ तृतीय के अनुसार परिवार व छोटे बेटे अजय कुमार बघेल से बातचीत में अब तक दो तरह के विवाद सामने आए हैं। जिनमें पहला विवाद तो अजय ने बताया कि गांव के किनारे मुख्य मार्ग पर उनकी करीब ढाई बीघा जमीन है। इस जमीन को लेकर इलाके की ही एक राजनीतिक व पूर्व जनप्रतिनिधि महिला से विवाद चल रहा है। हालांकि परिवार व बेटे ने यह भी कहा है कि यह विवाद ऐसा भी नहीं है कि हत्या की जा सके। वहीं दूसरा विवाद अपनी ससुराल से भी बताया है। पुलिस इन दोनों सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।