फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग यात्री अचानक अचेत होकर गिरा, हृदयाघात से हुई मौत

Thu, 25 Jan 2024 12:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी प्रकाश बाबू किसी काम से बहजोई, मुरादाबाद गए थे। जहां से वापस इटावा जाने को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वह अचानक बेहोश होकर प्लेटफार्म पर गिर पड़े। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर 24 जनवरी को इटावा के एक बुजुर्ग यात्री अचानक अचेत होकर गिर पड़े। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन देर शाम अलीगढ़ आ गए। 

विज्ञापन


जीआरपी थाने के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय प्रकाश बाबू किसी काम से बहजोई, मुरादाबाद गए थे। जहां से वापस इटावा जाने को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या तीन ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दोपहर 12 बजे वह अचानक बेहोश होकर प्लेटफार्म पर गिर पड़े। बेहोशी की हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

यात्री की जेब से रेल टिकट के साथ ही मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें सूचना दी गई है। यहां से परिजन अलीगढ़ पहुंच गए हैं। देर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि बुजुर्ग यात्री की हृदयाघात से मौत हुई है। फिर भी मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें