अलीगढ़ जंक्शन यार्ड में बृहस्पतिवार दोपहर एक बुजुर्ग गोमती एक्सप्रेस के सामने कूद गए। वह ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरपीएफ के पोस्ट कमांडर अजीत तिवारी के अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 1:45 बजे ट्रेन संख्या 12419 गोमती एक्सप्रेस के सामने यार्ड में एक व्यक्ति आत्महत्या करने के इरादे से अचानक ट्रेन के आगे आ गया और चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रेन के पायलट व डिप्टी एसएस की सूचना पर आरपीएफ की टीम माैके पर पहुंची। इस दौरान घायल के भाई नासिर भी पहुंच गए। उन्होंने घायल की पहचान अपने भाई 60 वर्षीय असलम उर्फ पप्पू निवासी आलमबाग गली नंबर-7, थाना सिविल लाइन के रूप में की।