फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वीमिंग पूल में डूबकर अधेड़ की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 14 Jun 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अतरौली के विक्टोरिया इंटरनेशनल स्कूल के स्वीमिंग पूल से शव निकालते लोग। - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
अतरौली कोतवाली के स्टेशन रोड स्थित विक्टोरियस इंटरनेशनल स्कूल के स्वीमिंग पूल में नहा रहे अधेड़ की पानी में डूबकर मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद हादसे की जानकारी हुई तो शव बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल में काम कर रहे मजदूरों के बयान लिए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला सराय भटियारान निवासी विपेंद्र वार्ष्णेय उर्फ डब्बा बाबू का रायपुर स्टेशन रोड पर बाग है। इसी बाग में वह विक्टोरियस इंटरनेशन स्कूल बनवा रहे हैं। गर्मियों की छुट्टी के चलते स्कूल फिलहाल बंद है। स्कूल की बिल्डिंग का काम चल रहा है। ठेकेदार मजदूरों को लेकर बिल्डिंग बनवा रहा है। बाग में ही एक स्वीमिंग पूल भी बना हुआ है। इसमें कभी कभी गर्मी में कस्बे के कुछ लोग नहाने भी चले जाते हैं। कस्बे के ही मोहल्ला सरायवली निवासी शाद मियां उर्फ चांद गाजी (38) पुत्र अब्दुल सलाम का भी विक्टोयिस स्कूल के पास बाग है। सोमवार को वह बाग पर पहुंचे। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि पहले तो वह काफी देर तक बाग में बैठे रहे। फिर कुछ देर बाद वह नहाने जाने की कहकर स्वीमिंग पूल में चले गए। गेट बंद करके वह स्वीमिंग पूल में नहाने लगे। करीब डेढ़ घंटे बाद वह बाहर नहीं आए तो मजदूरों को शक हुआ और गेट खोलने को आवाज भी लगाई, मगर गेट नहीं खुला तो मजदूरों ने सीढ़ी लगाकर दीवार से झांककर देखा तो शाद मियां का शव पानी में तैर रहा था। यह नाजारा देख मजदूरों के होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
वहीं परिजन भी घटना स्थल पर आ गए। मृतक के भाई मुस्तकीम का आरोप है कि मेरा भाई चांद मियां पानी में डूब रहा था और विपेंद्र वार्ष्णेय उर्फ डब्बा, अरुण कसेरे, विनीत पुत्र बंटी, यतेंद्र कुमार, अरविंद राठी आदि वीडीओ बना रहे थे। इन लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का आरोप है कि  दीवार लगाने को लेकर शाद मियां का विवाद हो गया था इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है। उधर, कॉलेज चेयरमैन विपेंद्र वार्ष्णेय का कहना है कि छुट्टी के चलते स्कूल बंद है। कॉलेज प्रबंधन का कोई व्यक्ति हादसे के वक्त स्कूल में मौजूद नहीं था। ठेकेदार वहां काम करा रहा है। दीवार आपसी रजामंदी के आधार पर लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें