फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: वृद्ध की मौत.. बेटे ने सौतेले भाई पर हत्या का आरोप लगाया

Thu, 08 Jan 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव मानई निवासी राजवीर सिंह की बुधवार की सुबह मौत हो गई। उनके पहली पत्नी के बेटे बृजेश कुमार ने सौतेले भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि राजवीर सिंह करीब छह माह से अपनी दूसरी ससुराल गांव नगरिया सिहानी में रह रहे थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे पिता के मौत की खबर मिली। इस पर पहली पत्नी के पुत्र बृजेश कुमार निवासी मानई ने दादों थाने पहुंचकर गांव नगरिया सिहानी निवासी अपने सौतेले भाई राकेश कुमार पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया।
कहा कि कुछ दिन पहले राकेश कुमार ने उनके पिता से चार बीघा जमीन का अपने नाम बैनामा करा लिया था। इस पर उन्होंने आपत्ति दर्ज कराई थी। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीन के विवाद में सौतेले भाई ने उनके पिता की हत्या की है। थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट पता चल सकेगा। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें