दिल्ली-कानपुर रेलवे ट्रैक पर सोमना रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। खुर्जा जीआरपी ने मृतक की जेब से मिले कागजों के जरिये 62 वर्षीय अमर सिंह निवासी अर्जुनपुर नगला बंजारा, थाना गभाना के रूप में पहचान की।
खबर पाकर परिजन पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अमर सिंह फेरी लगाकर हींग बेचते थे। घर से गभाना जाने की बात कहकर निकले थे।