फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पत्नी के लौटने का इंतजार, घर से निकलने से डर रहे बुजुर्ग

Tue, 21 Jul 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन से घर में बंद बुजुर्ग के कमरे का दरवाजा खुल चुका है, लेकिन वह अपने कमरे में ही रह रहे हैं। रविवार व सोमवार को वह कमरे से निकलकर घर के आंगन में आए और खाना भी खाया, लेकिन फिर उसी कमरे में चला गया जहां वह बंद थे।
विज्ञापन

वृद्ध का कहना है कि उसके पास और कोई रास्ता नहीं। बस पत्नी आने के बाद उसे कहीं ऐसी जगह पहुंचा दिया जाए, जहां वह शांति से जी सके। मुरसान गेट के मोहल्ला जागेश्वर में 60 वर्षीय अशोक कुमार पिछले आठ दिनों से अपने कमरे में बंद थे। छानबीन में पता चला कि पत्नी बंद कर राजस्थान चली गई है।
खिड़की से अशोक कुमार ने आपबीती बताते हुए कहा था कि वह पिछले सात सालों से पत्नी से प्रताड़ित हैं। गलत आरोप लगाती है और मारपीट करती है। पिटाई से उनकी आंखें भी चली गई हैं। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध को ताला तोड़कर बाहर निकाला, लेकिन अशोक ने कहा कि वह पत्नी के आने तक कमरे में ही रहेंगे।
विज्ञापन

भाई अनिल कुमार ने बताया कि अशोक बाहर निकले और सबसे बात की तथा दैनिक कार्यों के बाद वे अंदर चले गए। अब पुलिस बुजुर्ग की पत्नी के आने का इंतजार कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें