फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरसः मतदान के बाद हुई वृद्ध की मौत, काफी देर तक खड़े रहने के बाद डाला था वोट

Fri, 19 Apr 2019 12:59 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
मृत शरीर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहर के आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान करने के बाद वृद्ध बेहोश हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


शहर के सादाबाद गेट सिद्ध गली निवासी ओमप्रकाश शर्मा (70) पुत्र मंगल शर्मा गुरुवार को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए आरसी गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने बूथ पर गए। यहां पर उन्होंने लाइन में काफी देर तक खड़े होने के बाद मतदान किया। मतदान के बाद उनकी हालत अचानक से खराब हो गई और बेहोश हो गए। यह देख परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मौजूद डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए और अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें