85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से घर पर ही वोट डाल सकेंगे। अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के करीब 27.67 लाख मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे।
चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं एवं दिव्यांगों को घर से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा प्रदान कर दी है। प्रशासन की नजर उन बूथों पर भी है, जहां पर पिछले चुनावों में मतदान कम रहा है।
विज्ञापन
अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के करीब 27.67 लाख मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिले में 100 वर्ष की उम्र के 37 पुरुष व 97 महिलाएं हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के 6396 पुरुष व 6781 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 3016 मतदेय स्थलों में से 21 पिंक बूथ, सात दिव्यांग बूथ, 35 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। जिले में करीब 38 हजार नए युवा मतदाता (18 से 20 वर्ष ) पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर खासा जोर है।
विधानसभा का नाम, पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता