फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एटा के जलेसर में बनेगा रोडवेज का आठवां डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम एटा जिले के जलेसर में जल्द ही मंडल का आठवां डिपो बनाने जा रहा है। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। डिपो के साथ-साथ यहां वर्कशॉप भी बनाना प्रस्तावित है। अधिकारी डिपो बनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अलीगढ़ मंडल में अभी सात डिपो संचालित हैं। इन डिपो में अलीगढ़ डिपो, बुद्धविहार, अतरौली, नरौरा, एटा, कासगंज व हाथरस डिपो शामिल हैं। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब एटा जिले के जलेसर में मंडल का आठवां डिपो बनाया जा रहा है। इस डिपो से पूरे प्रदेश के लिए रोडवेज बसों को चलाया जाएगा। क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि एटा के जलेसर में नया डिपो बनाने जा रहे हैं। जमीन को चिह्नित किया जा रहा है। इससे एटा क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें