फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को धूल चटाकर घर पहुंचे महानगर के आठ योद्धा

विज्ञापन
हरदुआगंज स्थित हॉस्पिटल से घर लौटते मरीजों को विदाई देते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना वायरस को पराजित कर महानगर के आठ लोग हरदुआगंज स्थित कोविड-19 हास्पिटल से घर पहुंच गए हैं। डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने ताली बजाकर एवं माला पहनाकर विदा किया। सभी ने एक-दूसरे के लिए दुआ करने व याद रखने का वादा किया।
विज्ञापन

सोमवार को जंगलगढ़ी के 42 वर्षीय व्यक्ति, 40 वर्ष की महिला चिकित्सक, 8 वर्ष का बालक, गली हाथी वाला पुल का 35 वर्षीय युवक एवं 13 वर्ष का बालक, सराय मिया कुरैशियान गली के 45 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक एवं उस्मानपाड़ा का 25 वर्षीय युवक को हरदुआगंज स्थित कोविड-19 के लेवल वन हास्पिटल से घर भेज दिया गया। ये लोग 26 एवं 27 अप्रैल को भर्ती हुए थे। चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने शुभकामनाएं देकर विदा किया। माला पहनाया और जाते वक्त ताली बजाकर हौसला भी बढ़ाया। खास बात यह रही कि इस मौके पर एडी हेल्थ डॉ. बीके सिंह स्वयं मौजूद रहे। अधीक्षक ने बताया कि अब उनके अस्पताल में 12 मरीज रह गए हैं, जिनके स्वाब का नमूना आज जांच के लिए भेजे गए हैं। सबकुछ ठीक रहा तो 15-16 मई तक यहां से सभी मरीज स्वस्थ होकर चले जाएंगे।
हास्पिटल का एडी ने किया निरीक्षण
एडी हेल्थ डॉ. बीके सिंह ने हरदुआगंज स्थित कोविड-19 हास्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की सफाई, संक्रमित मरीजों को मिल रहे भोजन एवं दवा तथा अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। एडी वहां से बेहद संतुष्ट होकर आए। उन्होंने कहा कि वहां बेहतर व्यवस्था है। शौचालयों की सफाई एक-दो बार और कराने को निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें