फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भ्रष्टाचार-लापरवाही को लेकर एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, सात सब-इंस्पेक्टर समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित

Sat, 06 Jun 2026 02:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार में सात उपनिरीक्षकों और एक आरक्षी चालक को निलंबित किया। सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हुई। 
विज्ञापन
पुलिसकर्मी निलंबित। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे में अनुशासनहीनता-भ्रष्टाचार और कर्तव्यपालन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन  ने कड़ा रुख अपनाया है। घोर लापरवाही-संदिग्ध गतिविधियों और भ्रष्ट आचरण में संलिप्त पाए जाने पर सात उपनिरीक्षकों  और एक आरक्षी चालक (कांस्टेबल ड्राइवर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है। वहीं थाना लोधा पर तैनात उपनिरीक्षक रोहित कुमार तोमर के खिलाफ मामला गंभीर होने के कारण अभियोग भी पंजीकृत किया गया है।

विज्ञापन


इन पर हुई कार्रवाई

  • उपनिरीक्षक संजय यादव एवं आरक्षी चालक राजवीर सिंह (थाना रोरावर) पर थाने की गोपनीय सूचनाओं को बाहरी व्यक्तियों तक पहुंचाने, संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने और अपने नैतिक व विभागीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है। 
  • उप निरीक्षक दीपक कुमार (चौकी प्रभारी शाहपुर कुतुब, थाना रोरावर) को अपने चौकी क्षेत्र में घटित घटनाओं पर समय से कानूनी कार्रवाई न करने, उच्चाधिकारियों को सूचनाएं छिपाने और फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता व लापरवाही बरतने के कारण इन्हें सस्पेंड किया गया है।
  • उप निरीक्षक राजकुमार (थाना बन्नादेवी) पर एक मामले की महिला वादी (शिकायतकर्ता) से अनुचित व्यक्तिगत संबंध बनाने, लोन स्वीकृत कराने, किस्त न भरने का आश्वासन देने और अनुचित लाभ उठाने जैसे गंभीर आरोप हैं।
  • उप निरीक्षक दीपक कुमार (थाना सासनीगेट) पर सरकारी कार्य के लिए ढूंढे जाने पर गायब मिलने, सूचना देने के बाद भी हाजिर न होने और बिना अनुमति लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के कारण इन पर कार्रवाई हुई है ।
  • उप निरीक्षक रोहित कुमार तोमर (थाना लोधा) एक आपराधिक मामले में पक्षकार को जेल भेजने का डर दिखाकर और शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बदले अवैध वसूली (रिश्वत) करने का आरोप है। इनके खिलाफ निलंबन के साथ-साथ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
  • उप  निरीक्षक  राकेश कश्यप (थाना हरदुआगंज) अदालत (न्यायालय) के आदेश के बावजूद समय पर रिपोर्ट न भेजने और कोर्ट में आख्या (रिपोर्ट) प्रस्तुत करने के बदले मोटी रकम (अवैध धनराशि) की मांग करने के आरोप में इन्हें निलंबित किया गया है।
  • महिला उप निरीक्षक पायल मान (थाना सासनीगेट) छुट्टी मंजूर होने की अवधि खत्म होने के बाद भी बिना किसी सूचना या अनुमति के ड्यूटी पर वापस न लौटने और लगातार गैरहाजिर रहने के कारण सस्पेंड की गईं।

सभी पुलिसकर्मी पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और जनहित की भावना के साथ अपनी ड्यूटी करें। महकमे में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार, लापरवाही या अपराधियों से साठगांठ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर किसी भी स्तर पर ऐसी शिकायत मिलती है, तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ इससे भी कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-नीरज जादौन, एसएसपी, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें