कोरोना वायरस से 8 लोग संक्रमित हुए हैं। 10 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जनपद में 153 सक्रिय मरीज हैं। अब तक 11108 संक्रमित एवं 10900 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 4 लाख एक हजार 34 लोगों की अब तक जांच हो चुकी है।
जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 8 लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती या होम आइसोलेट किया जा रहा है। परिजन एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।