फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी व पीएचसी पर स्थापित हुई 8 नई ट्रूनॉट मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में टीबी जांच के लिए 8 नई ट्रूनॉट मशीनें बुधवार से सक्रिय हो गईं। इन्हें ग्रामीण इलाकों की सीएचसी व पीएचसी पर स्थापित कराया गया है। इस तरह जिले मे 13 ट्रूनॉट औऱ मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल व जेएन मेडिकल कॉलेज में लगी 3 सीपी नॉट मशीनें उपलब्ध हैं। इससे टीबी जांच में तेजी आने के आसार हैं। इधर टीबी उन्मूलन अभियान 2025 को सफल बनाने में जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल व विकास भवन में कार्यशाला हुई। इसमें टीबी जागरूकता को जनांदोलन बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में धर्म से जुड़े संभ्रांत लोगों ने भी शिरकत की। जेएन मेडिकल में हुई कार्यशाला में एएमयू के वीसी भी शामिल हुए। इन कार्यशालाओं में टीबी जागरूकता को जनांदोलन बनाने का संकल्प लिया गया। सीएमओ डॉक्टर बीपी कल्याणी ने बताया कि लोगों से अपील की गई है कि इस बीमारी को छुपाए नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना देकर अपने जीवन की रक्षा करें। बीमारी का इलाज बीच में न छोड़े। पौष्टिक आहार लें।
उन्होंने बताया कि पीड़ितों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से 500 रुपये प्रति माह दिए जाते हैं। धार्मिक लोगों से अपने धर्म के अनुयायियों से टीबी रोग को गंभीरता से लेने और कोई भी लक्षण दिखने पर जांच कराने की अपील की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिकारी व धर्म से जुड़े संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉक्टर लेंगे टीबी पीड़ित बच्चों को गोद
सीएमओ डॉक्टर बीपी कल्याणी ने बताया कि अब सरकारी डॉक्टर टीबी पीड़ित बच्चों को गोद लेंगे। सभी सीएचसीसी प्रभारियों को इस मामले में पत्र जारी कर दिया गया है। सभी से अपील की गई है कि वह कम से कम पांच पांच बच्चों को गोद लें और उनके टीबी के इलाज की जिम्मेदारी वहन करें। उन्होंने आम लोगों से भी इस मामले में आगे आने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें