फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आरएमपीयू में एलएलएम सहित आठ पाठ्यक्रमों की होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) में एलएलएम सहित आठ पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी। विवि परिसर में निर्माण के चलते 2023-24 सत्र की इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई निजी शैक्षणिक संस्थान में होगी। 30 सितंबर तक वेब पंजीकरण होंगे। मेरिट के आधार पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन




बुधवार को विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने बताया कि विवि को 45 पाठ्यक्रमों के संचालन की अनुमति मिली हुई है। फिलहाल, आठ परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो रही है। इनमें एमए हिंदी, एमए समाजशास्त्र, एमए राजनीति शास्त्र, एलएलएम, एम.कॉम, एमएससी (कृषि) कृषि प्रसार, एमएससी (कृषि) अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी और एमएससी गणित शामिल है।



कुलपति ने कहा कि हर पाठ्यक्रमों में 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन पाठ्यक्रमों में जो छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए इच्छुक हो और प्रवेश के लिए निर्धारित योग्यता पूरी करते हों, वह 30 सितंबर तक विवि की वेबसाइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। वेब पंजीकरण के बाद तीन अक्तूबर से सात अक्तूबर 2023 तक अपने शैक्षणिक अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रतिलिपि के साथ विवि के शिविर कार्यालय दोदपुर, थाना सिविल लाइंस अलीगढ़ में वह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित हों।
विज्ञापन




कुलपति ने कहा कि प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश में आरक्षण के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन की आरक्षण नीति का पालन किया जाएगा। विवि परिसर का निर्माण कार्य चल रहा है। इस वजह से आठ पाठ्यक्रमों का संचालन निजी शैक्षणिक संस्था में होगा। यह फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा के चलते लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें