फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : धनीपुर हवाईअड्डे के जल्द शुरू होने की कवायद, सुरक्षा पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के 17 एयरपोर्ट संबंधी जिलों के पुलिस अधिकारियों संग वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शुक्रवार को एडीजी सुरक्षा ने बैठक की। इस दौरान सुरक्षा मानकों और उनके पालन पर विस्तार से चर्चा हुई। धनीपुर एयरपोर्ट सहित जहां नए एयरपोर्ट तैयार हो रहे हैं, उनके सुरक्षा प्लान को लेकर भी चर्चा हुई। यहां की सुरक्षा के लिए बनी पुलिस की 50 अधिकारी/कर्मियों की टीम की दूसरे दौर की ट्रेनिंग जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

धनीपुर एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हो चुका है। जल्द इसके शुभारंभ की तैयारी है। हालांकि अभी इसके अंतरराष्ट्रीय मानक के विस्तारीकरण का भी प्रस्ताव है। मगर उससे पहले सुरक्षा प्रबंध पूरे किए जाने हैं। इसी क्रम में आज की वीडियो कांफ्रेंसिंग में चर्चा हुई, जिसमें बताया गया है कि रेंज स्तर से एक सीओ, एक इंस्पेक्टर सहित 50 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की एयरपोर्ट सुरक्षा टीम गठित है, जिसकी पहले दौर की ट्रेनिंग अक्तूबर 2021 में हो चुकी है। अब उसकी दूसरे दौर की ट्रेनिंग अलीगढ़ में ही कराई जाएगी। यह ट्रेनिंग जल्द शुरू होगी। यह सुरक्षा टीम एयरपोर्ट के अंदर की सुरक्षा का जिम्मा संभालती है। इसके अलावा एक चौकी बाहर अलग से जिला पुलिस द्वारा संचालित की जा रही है। इसके पीछे मकसद इस एयरपोर्ट को जल्द शुरू कराने की तैयारी है। इस वीसी में अपने जिले से एसएसपी कलानिधि नैथानी, नोडल अफसर एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत, सुरक्षा प्रभारी सीओ द्वितीय मोहसिन खान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें