कार्यक्रम में उपस्थित छात्राएं।
- फोटो : SAMVAD
एएमयू के वन्य जीव विभाग की प्रो. उरूस इलियास ने कहा कि आर्थिक आत्मनिर्भरता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा। महिलाओं का वास्तविक सशक्तीकरण तभी संभव है, जब वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हों। शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और समाज में उन्हें समान सम्मान व अवसर मिले।
मंगलवार को यूनिवर्सिटी के एनएसएस कार्यालय में आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में प्रो. इलियास बोल रही थीं। प्रो. नसरीन निकहत ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता उन्हें अपने फैसले लेने में सक्षम बनाती है। शिक्षा और रोजगार के अवसर मिलने से महिलाएं परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के साथ अपनी अलग पहचान भी बना सकती हैं।
डीएसडब्ल्यू प्रो. अतहर अंसारी ने कहा कि शिक्षा महिलाओं के जीवन में बदलाव का सबसे मजबूत आधार है। शिक्षित महिला न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती है, बल्कि परिवार और समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। एनएसएस समन्वयक डॉ. मोहम्मद मोहसिन ने कहा कि महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर देना सामाजिक सशक्तीकरण की बुनियाद है। इस अवसर पर डॉ. नाहीद अकबरी, मोहम्मद इमरान आदि मौजूद रहीं।