फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाएं गुटखा, मिलेगा पहला पुरस्कार..कैंसर

Sun, 31 Jan 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जब सीधी तरीके से बात समझ न आए तो तरीके को ही थोड़ा उल्टा कर लेना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए मलखान सिंह जिला अस्पताल में गुटखा, पान मसाला खाने के नुकसान और इससे होने वाली गंभीर स्थिति की तरफ मरीजों का ध्यान दिलाने के लिए थोड़ा अलग तरीका अपनाया है।
विज्ञापन


व्यंग्यात्मक शैली में पर्चे छपवा कर गुटखा पान मसाला आदि खाने वालों के लिए इनामी योजना घोषित की गई है। पर्चे जगह-जगह चिपका दिए गए हैं। इस पर्चे में लिखा है पहला इनाम.. कैंसर। इस तरह अन्य भी इनाम और श्रेणियां हैं। गुटखा आदि का सेवन करने वाले इसे पढ़ते हैं और शर्मसार होते हैं। इन्हें पढ़कर कुछ लोग भविष्य में गुटखा आदि का सेवन न करने की बात भी कह रहे हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें