फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चोर गिरोह और बाइक चोर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की बन्नादेवी थाना पुलिस ने बुधवार की रात नगर निगम तिराह से एक ई-रिक्शा चोर गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को दबोचा। इसके साथ ही कांशीराम आवास से एक बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया। चारों अपराधियों से माल बरामद कर जेल भेज दिया है। इनके फरार साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

एसएसपी कार्यालय पर एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बन्नादेवी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआई श्रवण कुमार ने मय पुलिस टीम के क्षेत्र में चेकिंग के दौरान नगर निगम तिराहे के पास एक खाली प्लाट से विभिन्न क्षेत्रों में ई-रिक्शा लूट/चोरी करने वाले अभियुक्त मनोज पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम भरसौली, हसायन, हाथरस जो कि हाल में कांशीराम आवास में रह रहा था। उसे दो अन्य साथियों तनु पुत्र प्रताप सिंह निवासी कांशीराम आवास और शिवम पुत्र रामवीर निवासी दुर्गापुरी, सासनी गेट को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से पांच ई-रिक्शा व छह बैटरी बरामद की गई।
पूछताछ में अपराधियों नेे बताया कि वह ई-रिक्शा को किराए पर ले जाते थे और बाद में ई-रिक्शा मालिक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर उनकी ई-रिक्शा को चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन

उनकी बैटरी सस्ते दामों पर मुरली मनोहर सासनी गेट के यहां पर बेच देते थे। इनके खिलाफ सासनी गेट, लोधा, क्वार्सी में मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में इनके गिरोह के अन्य साथियों मनोज, शिवम व तनु का नाम भी प्रकाश में आया है। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
इसके साथ ही एक अन्य अपराधी को थाने पर तैनात एसआई सनोज द्वारा हमराही पुलिस बल के दोपहिया चोरी करने के आरोप में शिवम उर्फ सिब्बू पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भरसौली, हसायन, हाथरस जो कि हाल में फ्लैट नंबर 1434 कांशीराम आवास में रह रहा था। उसे फायर बिग्रेड तिराहा से गिरफ्तार किया गया है। यह ई-रिक्शा चोर गिरोह के अभियुक्त मनोज का भाई है। इसके पास से चोरी की मोटर साइकिल व होंडा एक्टिवा बरामद की गई है। शिवम का एक साथी मोहित निवासी कैलाश गली, देहली गेट मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। इसकी तलाश जारी है। इनके संबंध में भी जनपद के विभिन्न थानों में अपराध दर्ज हैं। चारों अपराधियों को जेल भेज दिया है। फरार शातिरों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें