फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: अलीगढ़ से नोएडा, मथुरा, फरीदाबाद और मुरादाबाद के बीच चलेंगी ई-बसें, अगले महीने आ रहीं 130 बस

Sat, 19 Apr 2025 02:37 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बड़ी संख्या में बसों के संचालन के लिए स्टाफ की जरूरत है। इसके लिए विभाग महिला परिचालकों की भर्ती कर रहा है। 25 अप्रैल तक महिला परिचालक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
ई-बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ से नोएडा, मथुरा, फरीदाबाद और मुरादाबाद के बीच ई-बसें चलेंगी। अगले महीने अलीगढ़ डिपो को 130 ई-बसें मिलने जा रही हैं। इससे इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मसूदाबाद बस स्टैंड और गांधी पार्क पुराना बस स्टैंड पर ई-चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग के मुताबिक दोनों बस स्टैंडों पर ई-चार्जिंग प्वाइंट बनाने के लिए बिजली विभाग से अलग से लाइन तैयार करने के लिए कहा गया है। यहां पर इसके लिए ट्रांसफॉर्मर भी लगेंगे। इन सभी में एक महीने का समय लगेगा। चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के बाद ई-बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

अगले महीने अलीगढ़ डिपो को ई-बसें मिलने जा रही हैं। इनको अलीगढ़ नोएडा सहित अन्य चार रूटों पर संचालित किया जाएगा। यह ई-मोबिलिटी की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। रोडवेज समय के साथ परिवहन के नए साधनों को अपना रहा है। विभाग का ईंधन खर्च बचेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। - रमेश चंद्र धारीवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज

विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी ई-बसें

  • अलीगढ़-नोएडा
  • अलीगढ़-फरीदाबाद
  • अलीगढ़-मथुरा
  • अलीगढ़-मुरादाबाद

महिला परिचालकों की हो रही भर्ती 
बड़ी संख्या में बसों के संचालन के लिए स्टाफ की जरूरत है। इसके लिए विभाग महिला परिचालकों की भर्ती कर रहा है। 25 अप्रैल तक महिला परिचालक इसके लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए शैक्षिक योग्यता 12 वीं पास रखी गई है। महिला परिचालकों की भर्ती के जरिये विभाग महिलाओं के सशक्तीकरण का भी संदेश देना चाहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें