फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़- आज शाम तक आएंगी ई-बसें, अभी ट्रायल पर चलेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी की शाम साढ़े पांच अलीगढ़ को ई-बसों की सौगात देंगे। सोमवार को ये बसें शहर में आने की संभावना है। हालांकि, अभी चार्जिंग प्वाइंट तैयार नहीं है। इसीलिए पोर्टेबल चार्जर के सहारे ये बसें जल्द सड़कों पर दौड़ती दिखाई देंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कासिमपुर में मंगलवार को 113 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
विज्ञापन

रविवार को जारी कार्यक्रम के अनुसार, सूबे के मुखिया चार जनवरी की शाम को सात शहरों (अलीगढ़, मथुरा, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर) में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन के लिए लखनऊ में वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। अलीगढ़ के लिए दस इलेक्ट्रिक बसें प्रस्तावित हैं। ये बसें आज शाम तक अलीगढ़ पहुंच सकती हैं। सारसौल चौराहे के समीप तैयार हो रहे ई-बस अड्डे में अभी चार्जिंग प्वाइंट का काम अधूरा रह गया है। इसीलिए जो बसें आएंगी, वह पोर्टेबल चार्जर से चार्ज होंगी और ट्रायल पर चलेंगी। ये बसें पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत चलेंगी। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि पांच रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बस चलने वाली हैं। कुछ चार्जिंग प्वाइंट अभी लगने बाकी हैं। जल्द ही कार्य पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही बसों की देर रात तक जानकारी नहीं मिली है। इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान ने बताया कि बसों के आगमन की सूचना मिली है। आज शाम तक बसें आने की संभावना है। कितनी बसें आएंगी, इसकी जानकारी नहीं हुई है। यह बसें पहले ट्रायल पर चलनी हैं। पोर्टेबल चार्जर से चार्ज होकर यह बसें अपना ट्रायल पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें