फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रांसपोर्ट नगर के 113 भूखंडों की आज होगी ई-नीलामी, बढ़ी दर, एडीए को होगी अच्छी-खासी आमदनी

Thu, 17 Jul 2025 07:26 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खैर रोड पर स्थित ल्होसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। इसमें करीब 1920 भूखंड हैं, जिनमें से 1680 भूखंडों की नीलामी पहले लाटरी विधि से हो चुकी है।
विज्ञापन
अलीगढ़ का ट्रांसपोर्ट नगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

85 हेक्टेयर भूमि में विकसित हो रहे अलीगढ़ ट्रांसपोर्ट नगर के 113 भूखंडों की ई-नीलामी 17 जुलाई से शुरू होगी। इससे एडीए को अच्छी-खासी आमदनी होने की उम्मीद है। अबकी बार तो एडीए ने भूखंडों की दर भी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


खैर रोड पर स्थित ल्होसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। इसमें करीब 1920 भूखंड हैं, जिनमें से 1680 भूखंडों की नीलामी पहले लाटरी विधि से हो चुकी है। पिछली बार नया प्रयोग कर आमदनी बढ़ाने के लिए एडीए ने ई-नीलामी पद्धति का सहारा लिया। 179 भूखंडों की नीलामी में एडीओ को करीब 112 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ था।

एडीए सचिव दीपाली भार्गव ने बताया कि टीपी नगर में 113 भूखंडों की ई-नीलामी आज होगी। अधिक बोली लगाने वाले के नाम आवंटन होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 10 बजे से कार्यवाही शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें