फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौर्रा माफी, अनूपशहर रोड को शहर की बिजली

Tue, 05 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,अलीगढ़
विज्ञापन
राज्य मंत्री वसीम अहमद का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूराे
विज्ञापन
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के मौजूदा विधायकों को टिकट की स्थिति पर बाल विकास  पुष्टाहार और ऊर्जा मंत्री वसीम अहमद चुप्पी साध गए। कुछ देर बाद बोले यह बात तो नेताजी तय करेंगे।
विज्ञापन


हम इस पर क्या कहें? उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में हम जनता के पास कराए गए विकास कार्यों को लेकर जाएंगे। हमने प्रदेश का जितना विकास किया है उतना पहले की किसी भी सरकार ने नहीं किया।

  सोमवार को राज्य मंत्री वसीम अहमद अलीगढ़ में यूं तो एक  वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे लेकिन शासकीय व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों से बच नहीं सके। उन्होंने बेसिक शिक्षा, बाल पुष्टाहार और और बिजली विभाग के अधिकारियों  के साथ एएमयू के गेस्ट हाउस नंबर दो में ही समीक्षा की। जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


यहीं पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अलीगढ़ के धौर्रामाफी और अनूपशहर रोड को अब शहर की बिजली दिए जाने की स्वीकृति दे दी गई है। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये की लागत से शहर में अंडरग्राउंड केबल डालने का काम भी किया जाएगा। जिसकी स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका काम भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा मैरिस रोड पर एक बिलिंग काउंटर भी शुरू कराया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि जल्द ही क्वार्सी पर कमिश्नर कार्यालय के पास 10 मेगावाट की क्षमता का सब स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता बीएस गंगवार, अधीक्षण अभियंता एसके सिंह, देवेंद्र सिंह, सपा के महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, सपा नेता विनोद सविता, शान मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें