फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दुर्गाबाड़ी में शुरू हुई दुर्गा पूजा, सजा पंडाल

Sat, 17 Oct 2026 03:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
दुर्गाबाड़ी में प्रस्तुति दतीं बालिकाएं। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मैरिस रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में शुक्रवार से प्रसिद्ध दुर्गा पूजा शुरू हो गई है। यहां दुर्गा उत्सव बंगाल के एक गांव की तरह मनाया जा रहा है। भक्तों ने पंडाल को आकर्षक तरीके से सजाया है।
विज्ञापन


बंगाली कलाकार द्वारा तैयार मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं सजाई गई हैं। आनंद मेले का भी आयोजन किया गया है। संध्या आरती पर बंगाली समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं। मां दुर्गा के महिषासुर का वध करने के बाद मायके आगमन पर बंगाली समाज से जुड़े लोग इसे दुर्गा उत्सव के रूप में मनाते हैं।

मीडिया प्रभारी बिपाशा मुखर्जी ने बताया कि महाषष्टि के दिन मां का बोधन एवं अधिष्ठान के पश्चात आरती हुई। मां दुर्गा के मां कात्यायनी रूप की पूजा के बाद मां के आगमन के खुशी में महिलाओं द्वारा एगोमोनी गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आनंद मेले का आयोजन हुआ। आयोजन में भोला नाथ अधिकारी, आकाश बासु, जाॅय भट्टाचार्य, मनोज दास गुप्ता, आशु, देवाशीष दास गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें