फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बाइक सवार व्यापारी को डंफर ने रौंदा, चार सौ मीटर तक बाइक को घसीटा

विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित रसिक तिराहे पर बृहस्पतिवार की शाम तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार व्यापारी को टक्कर मार दी। डंपर चालक बाइक को करीब 400 मीटर तक घसीटता हुआ कासिमपुर रोड की ओर भागा। रास्ते में ईंटों से टकराकर डंपर रुक गया। चालक को पीछा कर रहे लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कस्बे के हार्डवेयर कारोबारी राजीव बंसल रसिक टावर सोसायटी की मार्केट से बाइक लेकर घर लौट रहे थे। रसिक तिराहे पर सड़क पार करते समय अलीगढ़ की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। राजीव सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। चालक बाइक को डंपर में फंसा होने के बावजूद घसीटता रहा। इस दौरान कई वाहन चालक भी डंपर की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। चालक के नशे में होने का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। गुस्साई भीड़ ने डंपर पर पथराव कर उसके शीशे भी तोड़ दिए। एसएचओ हरिभान सिंह ने बताया कि चालक धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर मेडिकल कराया गया है। घायल राजीव का जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें