थाना गभाना क्षेत्र के अलीगढ़-गाजियाबाद हाईवे पर पहावटी मोड़ के पास मंगलवार की शाम 5:30 बजे एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात के गांव हसनगढ़ निवासी कलुआ का बेटा रमजानी (28) बाइक से अलीगढ़ के शाहजमाल से अपनी पत्नी को लेने जा रहा था। जैसे ही पहावटी मोड़ के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को खुर्जा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है।