अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा पुलिस ने अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मिट्टी से भरे एक डम्फर को सीज किया है। मामले में खनन विभाग और आरटीओ को रिपोर्ट भेजी गई है।
पुलिस के मुताबिक, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के नेतृत्व में थाना महुआखेड़ा पुलिस टीम रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान चौकी मॉल क्षेत्र से अवैध रूप से मिट्टी ले जा रहे डम्फर को रोका गया। चालक मौके से भाग गया। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है।
इस संबंध में एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ जनपद में अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में महुआखेड़ा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मिट्टी से भरे एक डम्फर को सीज किया है। संबंधित विभागों को रिपोर्ट भेज दी गई है और नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।