फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन से हुए गड्ढे में बालक डूबा

Mon, 02 Oct 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवैध खनन से बना गहरा गड्ढा एक बच्चे के लिए मौत का कुंआ बन गया। गंगीरी के थाना दादों के गांव नगला तेलिया में 11 वर्षीय पांचवीं कक्षा का छात्र प्रशांत कुमार पुत्र चंद्रकेश अवैध खनन के हुए गड्ढे में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


  प्रशांत अपने माता पिता के साथ कासगंज में रहता है। छुट्टियों के दौरान वह गांव आया हुआ था। रविवार की सुबह गांव के साथी बच्चों के साथ वह एक कुत्ते के साथ खेल रहा था। कुत्ता भागते-भागते गांव के पास एक खेत में अवैध खनन से हुए गड्ढे के पास पहुंच गया।

हाल ही में हुई बारिश का पानी इस गड्ढे में भरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 10 सालों से अवैध खनन होने से यह गड्ढा दस से 12 फीट तक गहरा है। अचानक कुत्ता पानी में घुस गया। उसको बाहर निकालने के लिए प्रशांत भी गड्ढे में घुस गया। पैर फिसलने के कारण वह गड्ढे में डूब गया।
विज्ञापन


यह देखकर साथी बच्चों ने दौड़कर परिजनों को बताया। परिजनों ने अन्य ग्रामीणों के साथ प्रशांत के शव को गड्ढे से बाहर निकाला। प्रशांत की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशांत दो भाइयों में सबसे बड़ा था। तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि बच्चे की मौत की सूचना पर मैं गांव गया था।

किसी ने नहीं बताया कि मिट्टी का अवैध खनन कर गहरा गड्ढा किया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है। इधर, एसडीएम अतरौली शिवकुमार का कहना है कि अवैध खनन से गहरा गड्ढा होने की कोई जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर खनन माफियाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें