फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: आपसी रंजिश में युवक के सिर में ईंट मारकर हत्या, मुकदमा दर्ज, दो लोग हिरासत में

Fri, 01 Nov 2024 10:19 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरोप है कि रात करीब आठ बजे आरोपी सोनू ने घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका कपिल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में आरोपी पक्ष के लोग आ गए। दोनों के बीच मारपीट हो गई, तभी सोनू ने कपिल के सिर में ईंट मार दी।
विज्ञापन
युवक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के मोहल्ला लंकराम कोठी में 31 अक्तूबर रात आपसी रंजिश में सिर में ईंट मारकर युवक की हत्या कर दी गई। दोनों परिवारों में दो माह पहले भी विवाद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
मोहल्ला कोठी लंकराम निवासी कपिल (35 वर्षीय) पुत्र प्रकाश एक होटल में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार कपिल का दो माह पहले पड़ोसी सोनू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि 31 अक्तूबर रात करीब आठ बजे आरोपी सोनू ने घर के दरवाजे पर खड़े होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसका कपिल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में आरोपी पक्ष के लोग आ गए। दोनों के बीच मारपीट हो गई, तभी सोनू ने कपिल के सिर में ईंट मार दी। खून से लथपथ कपिल जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया। यह देख आरोपी मौके से फरार हो गए।
 
घायल कपिल को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और भर्ती करा दिया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को कपिल ने दम तोड़ दिया। इससे दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। कपिल आठ भाई-बहन में तीसरे नंबर का था। सीओ बन्नादेवी के अनुसार इस मामले में मां मुन्नीदेवी की तहरीर पर आरोपी सोनू और सलीम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें