फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशविरोधी हरकतों के कारण किसान आंदोलन से किया था किनारा : भानु

विज्ञापन
विज्ञापन
नए कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन से अलग होने पर भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा भानुप्रताप ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वे और उनका संगठन सरकार के प्रस्तावों से संतुष्ट होकर नहीं, बल्कि साथी संगठनों की देशविरोधी हरकतों से परेशान होकर आंदोलन से हटा।
विज्ञापन

विशेष रूप से लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज हटाकर खालिस्तानी झंडा फहराने और पंजाब से आए किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस पर बर्बर हमले से आहत होकर हमें अपने कदम वापस खींचने पर मजबूर होना पड़ा।
जवाहर पार्क में प्रेस से रूबरू हुए ठा भानुप्रताप ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ उनकी लड़ाई जारी है। लेकिन सिर्फ एमएसपी निर्धारित करने से कुछ नहीं होगा। हम सरकार से मांग करते हैं कि किसान आयोग का गठन हो और पिछले 70 साल में पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा किसानों पर थोपे गए सभी कर्ज माफ किए जाएं। इस मुद्दे पर उनका संगठन सरकार से वार्ता कर समस्या का हल निकालेगा। उन्होंने यह भी कहा कि तीनों कानून एक साथ वापस लेने से गलत परिपाटी पड़ जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद धारा 370 हटाने और एनआरसी बिल भी हटाने की बात होने लगेगी। ऐसे में सरकार को संगठन द्वारा सुझाए गए रास्ते पर चलकर इन कानूनों के प्रावधानों में बदलाव करना चाहिए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों के मामले में किसानों का साथ देने का दिखावा करने वाली कांग्रेस को भी हम जानते हैं। उनकी गलत नीतियों का परिणाम किसान आज भी भोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें