फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा की डीटीएच कंपनी पर 400 करोड़ की धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडीपेंडेंट टीवी नामक डीटीएच सेवा प्रदाता पेंटेल टेक्नोलॉजी लिमिटेड कंपनी पर 400 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में शहर के बड़े कारोबारी चेतन दीक्षित ने क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चेतन दीक्षित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि अगस्त 2018 में लांच हुई इस कंपनी की जोनल डिस्ट्रीब्यूशन के लिए उन्होंने जनवरी 2019 में 80 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन

जोन में 50 हजार उपभोक्ताओं को कंपनी के डीटीएच बॉक्स इस शर्त पर बेचे गए थे कि वह एक बार 2500 रुपये जमा कर अगले पांच साल तक फ्री चैनल देख सकेंगे। मगर, कंपनी ने चैनलों का भुगतान नहीं किया। इससे उपभोक्ताओं के कनेक्शन बंद हो गए। अब कंपनी उपभोक्ताओं द्वारा जमा कराए गए पैसे और डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर ली गई रकम को वापस नहीं कर रही है। इंस्पेक्टर क्वार्सी विनोद कुमार के मुताबिक, कंपनी डायरेक्टर संजय भाटी निवासी सेक्टर 63, गौतमबुद्ध नगर, विवेक प्रकाश निवासी सेक्टर 75, गौतम बुद्ध नगर, मो. शयान आरिफ निवासी सेक्टर 74, गौतम बुद्ध नगर सहित बद्रीनारायण तिवारी निवासी राजाजी पुरम, लखनऊ, विवेक सिंह निवासी तक्षिला रोड, मेरठ, सलिल श्रीवास्तव, सुमन चक्रवर्ती, अतुल मिश्रा, खुश तिवारी व चार अज्ञात पर जानलेवा हमले, धोखाधड़ी, अभद्रता, धमकी आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
वादी चेतन दीक्षित निवासी रामबाग कॉलोनी, क्वार्सी ने तहरीर में आरोप है कि कंपनी में देश प्रदेश के दर्जनों जोनल डिस्ट्रीब्यूटर्स से कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूशन के नाम पर 100 करोड़ रुपये ले लिए। डिस्ट्रीब्यूटर्स ने 15 लाख से अधिक कनेक्शन 2500 रुपये प्रति कनेक्शन के हिसाब से जनता को दिए। फरवरी 2019 में कंपनी के डीटीएच बॉक्स पर चैनल के प्रसारण बंद होने लगे। जून 2019 में प्रसारण पूरी तरह से बंद हो गया। करीब 300 करोड़ रुपया उपभोक्ताओं का और 100 करोड़ रुपया जोनल डिस्ट्रीब्यूटर्स का डूब गया।
विज्ञापन

जब कंपनी से संपर्क किया गया तो उसके प्रतिनिधियों ने जवाब देना बंद कर दिया। दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। गत 25 नवंबर को विवेक प्रकाश और सलील श्रीवास्तव सहित चार अज्ञात लोग अलीगढ़ आए और मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि मुलाकात के दौरान उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। चेतन दीक्षित के मुताबिक इस कंपनी का डायरेक्टर संजय भाटी बाइक वोट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूशन देने के नाम पर 1300 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी के मुकदमे में भी आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें