फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डीएस कॉलेज प्राचार्य विवाद, राजकुमार वर्मा कोर्ट में तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म समाज महाविद्यालय में प्राचार्य विवाद में आयोग से नियत प्राचार्य डा.राजकुमार वर्मा के खिलाफ न्यायालय में मानहानी वाद दायर किया गया है। यह वाद प्रबंध समिति सचिव राजीव अग्रवाल अन्नू की ओर से दायर किया गया है, जिस पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए 24 जनवरी को राजकुमार वर्मा को तलब किया है। इसके लिए समन जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यह वाद राजीव अग्रवाल की ओर से न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर किया गया। जिसमें कहा गया कि आयोग से नियुक्त प्राचार्य डा.राजकुमार वर्मा परिवीक्षा अवधि में चल रहे हैं। बावजूद इसके बिना विश्वविद्यालय के निर्देश के उनके द्वारा समाचार पत्रों में सूचनाएं प्रकाशित कराई जा रही हैं।
वे ऐसा प्रबंध समिति की छवि को धूमिल करने के इरादे से कर रहे हैं। इस पर न्यायालय ने वाद स्वीकारते हुए 24 तारीख नियत की है। वादी पक्ष को पैरवी करने व राजकुमार वर्मा को तलब करते हुए 24 जनवरी के लिए समन जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें