फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत कार सवारों ने नगर निगम के एई समेत दो को रौंदा

विज्ञापन
रामघाट रोड़ गांधी आई हॉस्पीटल के पास हुए एक्सीडेंट के बाद घटना की जानकारी देते पार्षद पुष्पेंद्? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
रामघाट रोड पर गांधी आई अस्पताल के बाहर सोमवार देर रात सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत करा रही नगर निगम टीम को नशे में धुत कार सवारों ने रौंद दिया। इस दौरान कार भाजपा पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन की बाइक को गांधी आई अस्पताल से टीकाराम स्कूल तक घसीटती ले गई। पार्षद ने बाइक से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में नगर निगम के एई सहित दो लोगों के गंभीर चोट आई हैं। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम रात करीब 11:30 बजे शौचालय की मरम्मत करा रही थी। मजदूर काम कर रहे थे, जबकि अधिकारी कार के सहारे खड़े थे। बाइक पर पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन बैठकर अधिकारियों से बात कर रहे थे। इसी दौरान क्वार्सी की ओर से आई तेज रफ्तार क्रेटा कार ने नगर निगम के एई अतर सिंह, कर्मचारी हैदर को टक्कर मार दी। उसके बाद पार्षद पुष्पेंद्र को बाइक सहित चपेट में लिया। मगर, पार्षद ने बाइक से उछलकर खुद को बचाया। लेकिन कार सवार उनकी बाइक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। इस बीच नगर निगम अधिकारियों की कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में क्रेटा के एयर बैग खुल गए, तब जाकर गाड़ी नियंत्रित हुई।
इस दुर्घटना में अतर सिंह व हैदर गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि पार्षद पुष्पेंद्र, जेई संजय सिंह, टीएस राजेश के हल्की फुल्की चोट आई हैं। इस खबर पर क्वार्सी पुलिस व सहायक नगर आयुक्त भी पहुंच गए। क्रेटा सवार रोहित निवासी जयगंज व उसके साले दिल्ली निवासी सैंकी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। बताया गया है कि सैंकी अपने जीजा के पास आया था। रात को शराब पीकर दोनों घर जयगंज लौट रहे थे। घायल अतर सिंह व हैदर को नाजुक हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की कार जब्त कर ली गई है। बाकी कार्रवाई जारी है। इधर, खबर पर भाजपा नेता मानव महाजन व निशित शर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें