फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नशे में धुत पिता ने महिला और बेटी को मारा हथौड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर थाना क्षेत्र की गोश्त वाली गली महफूज नगर में शुक्रवार रात नशे में धुत एक पिता ने अपनी बेटी और पत्नी के सिर में हथौड़ा मार कर लहूलुहान कर दिया। महफूज नगर निवासी पीड़िता फराह ने बताया कि उनका विवाह आठ वर्ष पूर्व मोहसिन निवासी गली नंबर-7 मक्का मस्जिद सिकंदराराऊ हाथरस के साथ हुआ था। पति आए दिन शराब पीकर घर आता है, झूठे आरोप लगाता है। गालीगलौज कर पीटता है। एक सप्ताह पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया, तभी से वह अपने मायके में है। शुक्रवार रात को पति घर में घुस आया और हथौड़ा उसके सिर पर मार दिया। बेटी आयत के सिर पर भी हथौड़ा मारा। बेटी बेहोश हो गई। घायल महिला ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें