फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: धारागढ़ी में संदिग्ध हालात में चालक की मौत

विज्ञापन
देवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : samvad
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव धारागढ़ी में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी देवकरन ने बताया कि उनका भाई देवेंद्र (45) पुत्र श्रीचंद निवासी धारागढ़ी थाना टप्पल, पेशे से चालक था। बीते मंगलवार की शाम अपनी मैक्स पिकअप गाड़ी लेकर गांव लौट रहा था। रास्ते में गांव के पास ही एक ट्रैक्टर से उसकी गाड़ी का मामूली टकराव हो गया। इस बात को लेकर ट्रैक्टर चालक और देवेंद्र के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
उन्होंने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर चालक के तीन-चार साथियों ने मिलकर देवेंद्र के साथ मारपीट की। उस रात देवेंद्र घर नहीं पहुंचा। बुधवार सुबह एक किसान ने परिजनों को सूचना दी कि अमरगढ़ी गांव के एक खेत में पेड़ पर रस्सी के फंदे से देवेंद्र का शव लटका हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शरीर पर चोट के निशान और पिछली रात हुए झगड़े का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि देवेंद्र की हत्या कर शव को लटकाया गया है, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।
विज्ञापन

मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों ने रुंधे गले से बताया कि एक बेटी की शादी आगामी एक जून को होनी तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हृदय विदारक घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी खैर संजीव तोमर, थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा, मेवगढ़ी चौकी प्रभारी और फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

थाना प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। अभी तक परिजनों की ओर से लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें