फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के भीतर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एटा चुंगी-कमालपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार को लावारिस कार में चालक का शव मिला। मौत के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। 45 वर्षीय संजीव यादव निवासी जलेसर, बड़ावली, एटा यहां परिवार के साथ महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की शिवलोक कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। संजीव कासिमपुर पावर हाउस में लगी डेल्टा कंपनी के चालक था। ग्रीन पार्क से कंपनी के एक अधिकारी को रोजाना पावर हाउस लेकर जाता था। पुलिस छानबीन में पता लगा है कि बुधवार को अधिकारी नहीं गए तो संजीव कार (यूपी 16 एयू 3841) लेकर अकेला कहीं चला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कार एटा चुंगी से कमालपुर को जाने वाले रास्ते पर चौराहा से 20 कदम दूर खड़ी मिली। कार के शीशे लॉक थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लॉक तोड़कर अचेत अवस्था में संजीव को कार से बाहर निकाला। जिला अस्पताल भेजा, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले हैं। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सीसीटीवी में कार खड़ी दिख रही है। एक युवक इसमें से निकलता दिखा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें