फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: जवां में चालक और युवक की मौत, एक को हुआ हार्ट अटैक तो दूसरे ने खाया जहर

Tue, 21 May 2024 12:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जवां क्षेत्र में बाईपास पर 19 मई रात खाना खाने के बाद ट्रक में सोये ट्रक चालक की मौत हो गई। जवां क्षेत्र के गांव नगला अख में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिवार ने युवक की प्रेमिका के परिवार पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवां क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक ने ढाबे पर खाना खाया और ट्रक में सो गया। उसकी मौत हो गई। एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


ढाबे पर खाना खाने के बाद चालक की मौत
जवां क्षेत्र में बाईपास पर 19 मई रात खाना खाने के बाद ट्रक में सोये ट्रक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मूल रूप से जयपुर के रैनवाल क्षेत्र के गांव ढूंगरी कला का 45 वर्षीय मांगीलाल ट्रक चालक था। दो बच्चों का पिता मांगीलाल रविवार को ट्रक में नमक लादकर जयपुर से अमरोहा जा रहा था। जवां बाईपास पर ढाबे पर ट्रक रोककर खाना खाया। इसके बाद वह ट्रक में सो गया। इसी बीच उसकी मौत हो गई। जब काफी समय बाद वह नहीं जगा तो साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। इस सूचना पर परिजन व पुलिस भी आग गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है
विज्ञापन


जहर खाने से युवक की मौत
जवां क्षेत्र के गांव नगला अख में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिवार ने युवक की प्रेमिका के परिवार पर प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। बताया गया है कि 21 वर्षीय अमर फरीदाबाद में नौकरी करता था। छह भाई बहनों में दूसरे नंबर का अमन 14 मई को बहन की ससुराल से एक युवती को फुसला कर ले गया था। बाद में परिजन उस युवती को ले गए। इसके बाद अमन ने जहर खा लिया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। परिवार ने युवती के परिवार पर ही उत्पीडऩ का आरोप लगाया है। पुलिनस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें