फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 664 लाख रुपये से सुधरेगी विजयगढ़ में पेयजल व्यवस्था

Sun, 23 Jul 2023 12:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृत जल योजना के तहत 664 लाख रुपये की लागत से कस्बे में पेयजल व्यवस्था सुधरेगी। इस धनराशि से कस्बे में पेयजल आपूर्ति के लिए टंकी का निर्माण कराया जाएगा और घरों तक पानी की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शनिवार को नगर पंचायत के चेयरमैन अनिल तिवारी उर्फ भोले ने नारियल फोड़कर इन कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन






कस्बे में काली पुलिया के पास से पाइपलाइन बिछाने के काम की शुरुआत हुई। इससे पहले नगर पंचायत चेयरमैन ने वहां पूजा की। जल निगम के जेई अमित द्विवेदी व वैभव वशिष्ठ ने बताया यह टंकी 22 मीटर ऊंची बनेगी जिसकी टंकी व पाइपलाइन सहित 664 लाख रुपए टेंडर वैल्यू की लागत से बनेगी और कहा 350 लाख लीटर पानी रखने की क्षमता वाली टंकी का निर्माण कराया जाएगा।एक ही जगह से ऑपरेटर कस्बे की तीनों टंकियों को पानी चलाकर भरेंगे और आपूर्ति करेंगे। पूरे कस्बे में करीब 25 किलोमीटर क्षेत्रफल में पाइपलाइन बिछाने का काम पांच अक्तूबर 2024 तक पूरा हो जाएगा।



शिलान्यास कार्यक्रम के बाद चेयरमैन ने वहां पर पौधे भी रोपे। इस मौके पर सौरभ हरिद्वारी, शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप भारती, हारुन, नेमपाल भारती, गौरव, जहूर मसीह, मनोज सैनी, मुनेश हलवाई, सचिन जोशी, अतुल मित्तल, कुलदीप गुप्ता, रवि यादव, ऋषि कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें