फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: साथ बैठकर पी शराब, जेब से निकाल लिए पचास हजार रूपये, थाने में दी तहरीर

Tue, 09 May 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव नरायनपुर निवासी मलिखान सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले गांव के ही एक युवक ने मेरे साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब युवक मुझे अपने साथ घर ले जा रहा था। तभी रास्ते में उसने मेरे साथ मारपीट की और मेरी पेंट की जेब में रखे पचास हजार रूपये निकाल लिये।
विज्ञापन
रूपये
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो युवकों ने साथ बैठकर शराब पी। पीने के बाद घर जाते समय रास्ते में जेब से पचास हजार रूपये निकाल लिये। जब निकाले गए रूपये मांगे गए, तो वह टालमटूल करने लगा और बाद में रूपये देने से मना ही कर दिया। मामले की तहरीर थाने में दी गई है।

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना गंगीरी के गांव नरायनपुर निवासी मलिखान सिंह पुत्र करन सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले गांव के ही एक युवक ने मेरे साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद जब युवक मुझे अपने साथ घर ले जा रहा था। तभी रास्ते में उसने मेरे साथ मारपीट की और मेरी पेंट की जेब में रखे पचास हजार रूपये निकाल लिये। 

जब दूसरे दिन सुबह को जेब से निकाले गये पचास हजार रूपये मांगे, तो युवक आजकल-आजकल करता रहा। अब उसने रूपये देने से साफ-साफ मना कर दिया । इस पर मलिखान सिंह ने थाने में गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें