फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईकाेर्ट के आदेश पर हुई गंदे पानी की निकासी, डलवाए गए पाइप

Sat, 07 Sep 2024 06:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव भोज नगरिया में ब्राह्मण पक्ष के घरों के सामने गंदे पानी से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। एक साल पहले पूर्व एक पक्ष ने पानी को पोखर की ओर निकालने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष से द्वारिका प्रसाद आदि ने विरोध जता दिया, जिसपर विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
गांव भोज नगरिया में खारिज पानी निकासी के लिए पाइप डालते मजदूर - फोटो : पुलिस-प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राम पंचायत मजूपुर सुबकरा के गांव भोज नगरिया में गंदे पानी की समस्या को लेकर बना हुआ विवाद का 6 सितंबर को समाधान हो गया। मामले में एक पक्ष ने हाईकोर्ट में वाद दायर किया था, जिसके आदेश पर 6 सितंबर को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में खारिज पानी की निकासी के लिए पाइप डलवा दिए हैं।

विज्ञापन


गांव भोज नगरिया में ब्राह्मण पक्ष के घरों के सामने गंदे पानी से जलभराव की समस्या बनी हुई थी। एक साल पहले पूर्व एक पक्ष ने पानी को पोखर की ओर निकालने का प्रयास किया तो दूसरे पक्ष से द्वारिका प्रसाद आदि ने विरोध जता दिया, जिसपर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को शांति भंग के आरोप में पाबंद भी किया था। एक पक्ष के दिनेश शर्मा ने उच्च न्यायालय में वाद दायर किया, जिस पर न्यायालय ने प्रशासन को पानी की निकासी के लिए आदेशित करते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के आदेश दिए।

इसी क्रम में 6 सितंबर को तहसीलदार रामचंद्र सिंह, थाना प्रभारी ईश्वर सिंह तोमर गांव में पहुंचे। निराकरण के लिए ग्राम प्रधान विजय कुमार ने गली में जेसीबी से खोदाई कराकर पाइप डलवाते हुए पानी को पोखर की ओर भेजने की व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें