फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पांच लोगों पर लगाया पीटने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Sat, 07 Sep 2024 06:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गांव निवासी अजब सिंह 29 अगस्त की रात को अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक पर अपने खेत से लौट रहे था। आरोप है कि रास्ते में शराब के नशे केशव पुत्र रवीकन, प्रेमपाल और रवि करन पुत्र ब्रह्मजीत सहित दो अन्य व्यक्तियों ने बाइक को रोक लिया। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटा।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बेर नगरिया निवासी एक व्यक्ति ने गांव के पांच लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। पीडि़त का कहना है कि आरोपियों ने दो बार उन्हें परिवार सहित पीटा है।

विज्ञापन


गांव निवासी अजब सिंह पुत्र पूरन सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अगस्त की रात को वह अपने पुत्र धर्मेंद्र के साथ बाइक पर अपने खेत से लौट रहे था। आरोप है कि रास्ते में शराब के नशे केशव पुत्र रवीकन, प्रेमपाल और रवि करन पुत्र ब्रह्मजीत सहित दो अन्य व्यक्तियों ने बाइक को रोक लिया। गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटा।

आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। दूसरे दिन दोपहर को आरोपी रवीकरन, प्रेमपाल पुत्रगण ब्रह्मजीत, केशव पुत्र रविकरन, नेहा पत्नी केशव घर में घुस आए तथा घर की महिलाओं व बच्चों की पिटाई की। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें