डॉक्टरों के शोध के लिए डीएस कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षिका डॉ. उमा बनर्जी (81) ने देहदान करने का फैसला किया है। मरणोपरांत उनके फैसले पर अमल होगा।
डॉ. उमा बनर्जी ने देहदान के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज को संकल्प पत्र सौंपा। संकल्प पत्र पर गवाह के तौर पर डॉ. बीना अग्रवाल विभागाध्यक्ष अंग्रेजी डीएस कॉलेज, कल्पना कुलश्रेष्ठ, डॉ. जेपी सिंह विभागाध्यक्ष शिक्षण प्रशिक्षण, पूर्व औटा अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, अशोक कुमार व उनके बेटे संजय बनर्जी के हस्ताक्षर हैं। डॉ. बनर्जी वर्ष-2000 में डीएस कॉलेज से सेवानिवृत हुई थीं और अब अवंतिका फेज प्रथम में रह रही हैं। उनके पति स्व. आरएन बनर्जी, डीएस कॉलेज के राजनीति विभाग के पूर्व अध्यक्ष थे।
अपनी मृत्यु के बाद देहदान व मृत्युभोज परित्याग का संकल्प करने के बारे में डॉ. उमा बनर्जी ने बताया कि उन्होंने होम्योपैथिक डॉक्टर के देहदान के संकल्प लेने की खबर अखबार में पढ़ी थी। उसके बाद उन्होंने काफी चिंतन मनन किया कि मृत्यु के बाद शरीर किसी भी काम में नहीं आता है और बेहतर यह होगा कि अपनी मृत्यु के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज को देहदान कर दें। उसके बाद प्राचार्य डॉ. हेमप्रकाश, डॉ रक्षपाल सिंह, डॉ. बीना अग्रवाल, डॉ. जेपी सिंह आदि को अपने संकल्प के बारे में बताया व इस बाबत सारी प्रक्त्रिस्याएं अपनाने में उनसे सहयोग मांगा, जो उन्होंने दिया।