फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. शाइस्ता अफरोज बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित

विज्ञापन
बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित होते डॉ. शाइस्ता अफरोज - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डेंटल कालेज के प्रोस्थोडान्टिक्स विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डा. शाइस्ता अफरोज के रिसर्च पेपर को बेस्ट रिसर्च पेपर अवार्ड से सम्मानित किया है। उनका शोध कार्य प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जर्नल आफ मॉलिक्यूलर साइंस में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन

इस शोध के अनुसार किसी व्यक्ति के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र में पाए जाने वाले कोशिकाओं के समूह की बढ़ी हुई गति से दर्द का अहसास पैदा होता है। इन कोशिकाओं को नियंत्रित करके दर्द का इलाज किया जा सकता है। डा. शाइस्ता ने प्रोफेसर योशिजुओ मात्सुका (दंत चिकित्सा संकाय, तकोशिमा विश्वविद्यालय, जापान) के मार्गदर्शन में यह शोध पत्र लिखा है। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने डा. शाइस्ता अफरोज को उनके मूल शोध के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह शोध विभाग और विश्वविद्यालय के लिए गर्व का गौरव का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें